मुख्यमंत्री सुक्खू का भोरंज में भव्य स्वागत, केकेसी प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के नेतृत्व में हुआ जोरदार आयोजन

Chief Minister Sukhu received a grand welcome in Bhoranj, a grand event was organized under the leadership of KCC State Chairman Rajiv Rana

Jul 2, 2025 - 19:21
Jul 2, 2025 - 19:25
मुख्यमंत्री सुक्खू का भोरंज में भव्य स्वागत, केकेसी प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा के नेतृत्व में हुआ जोरदार आयोजन
300
400
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केकेसी चेयरमैन राजीव राणा की जनसंपर्क सक्रियता की सराहना , धर्मपुर विधानसभा के आपदा प्रभावित जगह के निरीक्षण हेतु मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दौरे पर निकले। इस दौरान जब मुख्यमंत्री का काफिला भोरंज विधानसभा क्षेत्र के ढो गांव से होकर गुजरा, तो वहां असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने परंपरागत अंदाज़ में गुलदस्तों, नारों के साथ भव्य स्वागत किया। चेयरमैन राजीव राणा ने मुख्यमंत्री को असंगठित क्षेत्र के कामगारों, ग्रामीणों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के लिए विशेष मूलक योजनाओं को लागू करने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केकेसी चेयरमैन राजीव राणा की जनसंपर्क सक्रियता की सराहना की और राणा सहित समस्त कार्यकर्ताओं को जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया, जिससे कार्यकर्त्ताओं में नई ऊर्जा संचार हुआ।
यह आयोजन न केवल मुख्यमंत्री के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक रहा, बल्कि संगठन की मजबूत जमीनी पकड़ और आमजन से जुड़ाव को भी दर्शाता है। इस मौके पर भोरंज यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदेव चंद, प्रिन्स कतना, अनिल कुमार,अभिषेक,संजय ठाकुर, राकेश भंडारी,अक्षय,हरदेव सिंह आदि पंचायत प्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता, युवा नेता, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं कई सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।