पति को छत से लटकाकर प्रेमी संग पत्नी ने किया मर्डर, पढ़िए कैसे दी दर्दनाक मौत
देश में पति-पत्नी के विवादों के चलते हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे

देश में पति-पत्नी के विवादों के चलते हत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं इसी दौरान बिहार के औरंगाबाद जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी है। बता दें की हत्या के बाद पत्नी ने पति के शव को छप्पर से लटका दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव दक्षिणी उमगा पंचायत के आजाद बिगहा की है, जहां एक एक पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।
आपको बता दें कि औरंगाबाद का यह दूसरा मामला है इससे कुछ दिन पहले दाउदनगर के रहने वाले एक शख्स को पत्नी और प्रेमी ने गाड़ी से कुचल कर मार डाला था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात रीता देवी ने अपने प्रेमी अरविंद को फोन करके बुलाया और उसके साथ मिलकर पति सुनेश्वर (42 वर्षीय) को खेत में ले गए। वहां दोनों ने मिलकर सुनेश्वर को लाठी से पीटा और बेहोश कर दिया बेहोश करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, हत्या करने के बाद उसे साड़ी से बांधकर छप्पर से लटका दिया। शुक्रवार को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के दौरान पत्नी रीता देवी ने अपने पति की हत्या की बात कबूल ली। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दूसरी तरफ बता दें कि रीता देवी चार बच्चों की मां है और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं।