घर से शुरू करें सेवा, स्वामी सत्संग ब्यास हजूर जसदीप सिंह गिल द्वारा सेवादार और संगत को निर्देश जारी , पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल के सत्संग दौरे के बाद हजूर जसदीप सिंह गिल ने संगत और सेवादारों के लिए एक जरूरी सन्देश जारी किया है।

हिमाचल के सत्संग दौरे के बाद हजूर जसदीप सिंह गिल ने संगत और सेवादारों के लिए एक जरूरी सन्देश आधिकारिक रूप से जारी किया है। हजूर का कहना है कि डेरा के सेवादार और संगत को डेरा की सेवा से पहले घर में माता पिता की सेवा करना और घर में धार्मिक माहौल बनाना महत्वपूर्ण और अनिवार्य होगा। सूत्रों की माने तो हजूर ने यह निर्देश भी जारी किये हैं कि सेवा का भाव एक दूसरे के प्रति प्रेम और सदभावना पैदा करना है ,जिसे सभी सेवादार और संगत पहले अपने घर से शुरू करे।
गिल ने यह भी कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुखों की तलाश में अपने कामों में व्यस्त रहते हैं, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि सिमरन व्यक्ति का पहला कर्तव्य है और 24 घंटे में कम से कम ढाई घंटे सिमरन करना बहुत जरूरी है।
सूत्रों की माने तो डेरा ब्यास आने वाले दिनों में सेवादारों को कड़े निर्देश जारी करने वाला है और सेवादारों के ऊपर एक कमेटी गठित करने जा रहा है। वहीँ बताया जा रहा है कि यह कमेटी पूरे सेवादारों की कार्यशैली पर नजर रखेगी ,और समय समय पर इसका ब्यौरा डेरा ब्यास पहुंचाया जाएगा। बता दे कि कमेटी गठित होने की पुष्टि सूत्रों के हवाले से हुई है इसलिए हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। बरहाल माना जा रहा है कि यह निर्देश हजूर ने हिमाचल दौरे के बाद ही जारी किये है। अब देखना यह होगा हजूर के इन निर्देशों का पालन होता है या नहीं। इस कदम पर आपकी क्या राय है हमें जरूर लिखें।