Gold Silver Rate Today- जानिये आज क्या हैं सोने चांदी के भाव

Gold Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बुधवार, 18 जून 2025 को मामूली गिरावट आई है, लेकिन रेट अभी भी ऊंचे स्तर पर है। शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में सोने की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर कीमत पर पड़ रहा है। बाजार में सोने की चाल की वजह से इनवेस्टर्स और कस्टमर्स की नजर फिर से इसकी चाल पर है।
आज 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹10,051 प्रति ग्राम के भाव पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹9,214 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,539 प्रति ग्राम है।
सोने का प्रकार
|
1 ग्राम
|
8 ग्राम
|
10 ग्राम
|
100 ग्राम
|
---|---|---|---|---|
22 कैरेट
|
₹9,214
|
₹73,712
|
₹92,140
|
₹9,21,400
|
24 कैरेट
|
₹10,051
|
₹80,408
|
₹1,00,510
|
₹10,05,100
|
18 कैरेट
|
₹7,539
|
₹60,312
|
₹75,390
|
₹7,53,900
|
इंदौर सराफा बजार में मंगलवार को सोने के भाव में 200 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। यहां कैडबरी गोल्ड गिरकर 98,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट की वजह इजरायल-ईरान तनाव में कमी के संकेत माने जा रहे हैं।
वहीं, चांदी की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। चांदी 600 रुपये की बढ़त के साथ 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सप्लाई की कमी और इनवेस्टर्स की दिलचस्पी के चलते कीमतों में तेजी जारी है।