अनुराग ठाकुर के सहयोग से मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भोरंज क़ो करोड़ों की सौगातें :- कमलेश कुमारी

SM NEWS

Jul 23, 2025 - 21:48
अनुराग ठाकुर के सहयोग से मिली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भोरंज क़ो करोड़ों की सौगातें :- कमलेश कुमारी
300
400

 पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने प्रेस को जारी वयान में कहा कि जनवरी, 2022 तक भोरंज विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं सम्बर्धन के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग और आशीर्वाद से अनेक सड़कों क़ो नई तकनीक से पक्का करने, डबल लेन सड़क बनाने एवं सड़कों के विस्तार के लिए 50 करोड़ से भी अधिक राशि उपलब्ध हो गई थी। उन्होंने कहा कि केहरवीं से जाहू वाया बस्सी, बस्सी से तताहर वाया भरेड़ी,बढार चौक से झनिकर वाया कैहरवीं, पट्टा से अवाहदेवी वाया तरकवाड़ी इन सब सड़कों की डीपीआर अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार से मंजूर करवाई हैं जिसका श्रेय भोरंज के विधायक सुरेश कुमार लेने की कोशिश कर रहे हैं। भोरंज के वर्तमान विधायक सुरेश कुमार की अभी तक कोई भी विधायक प्राथमिकता स्वीकृत ही नहीं हुई है। ये सारी प्राथमिकतायें वर्ष 2017 से 2022 के बीच की हैं। केंद्र सरकार से अनुराग सिंह ठाकुर ने टिक्कर भरयाईयाँ से मनोह वाया धीरवीं व वाया जख्योल, रमेडा के सुधार के लिए भी करोड़ों की धन राशि स्वीकृत करवा दी है।

बस्सी से सलंगवान तथा बुमब्लू दा घाट से आवाह देवी इन दो सड़कों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और अन्य चार सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है । केंद्र सरकार इन सड़कों का निर्माण कार्य, रख-रखाव तथा वित्तीय कार्य प्रणाली को स्वयं देख रही है ताकि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र द्वारा प्रायोजित केंद्र सरकार की योजनाओं का दुरूपयोग ना कर सके। उन्होंने कहा की उन की विधायक प्राथमिकताओं के आधार पर स्वीकृत केंद्र सरकार की धन राशि से ही भोरंज विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य हो रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विकास के कार्य करवाना तो दूर की बात है कर्मचारियों को वेतन व भते और सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भी पूर्ण लाभ नहीं दे पर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भोरंज के मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह, भोरंज पंचायत समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत केहरवीं गौरव शर्मा, दिम्मी के उप प्रधान राकेश ठाकुर,पंजोत के प्रधान चमन ठाकुर, बराड़ा के प्रधान अनिल परमार, समीरपुर के प्रधान चंद्र मोहन, महल के प्रधान सुरेंदर शर्मा, धनवान की प्रधान कंचन कुमारी, सधरियान की प्रधान बबिता ठाकुर, भोरंज की प्रधान पूजा ठाकुर, उप प्रधान संजय ठाकुर, पलपल के प्रधान जोगिंदर राणा, पट्टा के उप प्रधान दिनेश ठाकुर, खरवाड़ के उप प्रधान मदन कौशल, पपलाह पंचायत के उप प्रधान अनूप शर्मा, अमरोहा की प्रधान मीना प्रेमी, वाहनवीं के उप प्रधान राकेश शर्मा, लझ्याणी के उप प्रधान सुरेंदर ठाकुर, धीरड़ पंचायत के प्रधान सुरेंदर कुमार, उप प्रधान शशि शर्मा, दाड़ी के प्रधान कुशल कुमार, उप प्रधान मिलाप सिंह, कोट लांगसां की प्रधान कमलेश कुमारी आदि जन प्रतिनिधियों तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी तरफ से तथा भोरंज की जनता की तरफ से भोरंज की सड़कों के विस्तार और डबल लेन बनाने के लिए करोड़ों रुपए की राशि केंद्र सरकार से प्रदान करने पर माननीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।