Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी, जानिये आज के रेट्स
ईरान-इजरायल सीजफायर के बीच सोने के दाम कम होने लगे.........

Gold Rate Today: ईरान-इजरायल सीजफायर के बीच सोने के दाम कम होने लगे हैं। आज 24 जून 2025 मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीँ 24 जून को सोने की कीमतों में कल की तुलना में गिरावट आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,830 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,290 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,440 1,00,830
चेन्नई 92,290 1,00,680
मुंबई 92,290 1,00,680
कोलकाता 92,290 1,00,680
जयपुर 92,440 1,00,830
नोएडा 92,440 1,00,830
गाजियाबाद 92,440 1,00,830
लखनऊ 92,440 1,00,830
बंगलुरु 92,290 1,00,680
पटना 92,290 1,00,680
चांदी की कीमत - 24 जून 2025
चांदी का भाव आज 24 जून 2025 को 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बना हुआ है। चांदी कल के भाव पर ही कारोबार कर रही है। सिल्वर के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में चांदी में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।