Gold Rate Today 19 June, सोने की कीमत में लगातार बढ़ौतरी , जानिये आज के दाम

सोने की कीमत में लगातार बढ़ौतरी , जानिये आज के दाम

Jun 19, 2025 - 19:09
Gold Rate Today 19 June, सोने की कीमत में लगातार बढ़ौतरी , जानिये आज के दाम
300
400

देश में लगातार सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हो रहा है दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 150 रुपए महंगा हुआ है , वहीँ बीते दो दिन में गोल्ड के भाव लगभग 800 बढे हैं. वही आपको बता दें कि आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,210  प्रति 10 ग्राम है, वहीँ 22 कैरेट सोने का भाव 92, 800 रूपए  प्रति 10 ग्राम है। 

वहीं कोलकाता चेन्नई मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,650 रुपए दर्ज की गई है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,01,080 रुपए प्रति 10 ग्राम है।  वही देश के अन्य शहरों की बात की जाए तो हैदराबाद और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 92,650 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,080 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 

आईये अब एक नजर डालते हैं चांदी की कीमत पर 

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों से दिल्ली में इसके भाव में 2100 की कमी आई है आज 19 जून को दिल्ली में चांदी का भाव 1,12,000 प्रति किलोग्राम है वहीं अन्य महानगरों की बात की जाए तो कोलकाता ,मुंबई में भी चांदी का भाव इसी दाम पर बिक रहा है। वही बात की जाए चेन्नई की तो चेन्नई में चांदी का भाव 1,22,000 प्रति किलोग्राम है यानि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।