आपदाग्रस्त मंडी में जल्द पहुँचेगी अनुराग ठाकुर के बड़ी मदद की खेप
Anurag Thakur's big consignment of aid will soon reach the disaster-hit Mandi

12 जुलाई 2025, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ व बारिश की मार झेल रहे क्षेत्रों में लगतातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुँचाने का काम कर रहे हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों की घर-गृहस्थी बिखर जाने से हुए नुक़सान को देखते हुए श्री अनुराग ठाकुर द्वारा लगातार बर्तन, गृहउपयोगी सामान, दवाएँ व सेनेट्री पैड के वितरण का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में अब हमीरपुर सांसद द्वारा मंगलवार को मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्र में मदद की बड़ी खेप पहुँचने जा रही है।
अनुराग सिंह ठाकुर मंडी द्वारा पीड़ितों के लिए 600 तिरपाल 100 बैग, 2000 कॉपी, 2000 पेंसिल, 1000 बॉक्स, 1000 पेन, 1000 शार्पनर, 5000 बिस्किट पैकेट, 5000 प्रोटीन बॉक्स 1000 क्लिप बोर्ड की बड़ी मदद की खेप मंडी भेजी जा रही है। जहां एक तरफ़ इतनी बड़ी मात्रा के तिरपाल मिलने से पीड़ितों को रहने की समस्या का निदान होगा तो स्कूली पठन सामग्री से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। अभी तक श्री अनुराग ठाकुर द्वारा भेजी गई सहायता को दुर्गम क्षेत्रों में अस्पताल सेवा की टीमें पैदल कई किलोमीटर दूर चल कर घर-घर जाकर मदद पहुँचा रही हैं। आपदा की इस घड़ी में मातृशक्तियों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा माताओं-बहनों के सम्मान व सुरक्षा को बनाए रहने के लिए दवाओं के साथ-साथ सेनेटरी पैड व खाना बनाने व खाने के लिए बर्तन का वितरण कर रही है। श्री अनुराग सिंह ठाकुर का यह प्रयास की आपदा की इस घड़ी में कोई भी ज़रूरतमंद मदद से वंचित ना रहने पाए।