सुनिए आनी में क्या कह रहे हैं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और समृद्धशाली राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कुल्लू जिला के निरमंड उप-मंडल के अंतर्गत बागा-सराहन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह संकल्प दोहराया तथा इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज आनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को सरकार की ओर से विभिन्न विकास कार्यों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि बागा-सराहन से निरमंड और आनी उप-मंडल के लिए 81.30 करोड़ रुपए की 21 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया है।