भारतीय जनता पार्टी समीरपुर मंडल द्वारा “संकल्प से समृद्धि” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कांगड़ा कृषि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष कमलनयन शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
कमलनयन शर्मा ने कहा, “अब समय है कि हम सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करें। इसके लिए हमें निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अभ्यवीर सिंह लवली, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, मंडल प्रभारी कमलेश कुमारी, वीरेंद्र ठाकुर, लवली, महामंत्री एडवोकेट संजीव कुमार, कैप्टन हिटलर ठाकुर ,मीडिया प्रभारी अनीश ठाकुर सहित बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष और प्रभारीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति चेतना और प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।