जिला भाजपा की प्रोफेशनल मीट संपन्न: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर हुआ गंभीर मंथन - डॉ. सिकंदर कुमार

भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा आज शाम बसंत रिज़ॉर्ट में आयोजित प्रोफेशनल मीट का भव्य आयोजन

Jun 18, 2025 - 19:05
जिला भाजपा की प्रोफेशनल मीट संपन्न: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर हुआ गंभीर मंथन - डॉ. सिकंदर कुमार
300
400

हमीरपुर, 18 जून 2025 भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर द्वारा आज शाम बसंत रिज़ॉर्ट में आयोजित प्रोफेशनल मीट का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'विकसित भारत 2047' की दिशा में विशेषज्ञों एवं प्रोफेशनल वर्ग के साथ संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत 2047” की संकल्पना केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि सामूहिक भागीदारी से जुड़ा एक जन-आंदोलन है।

डॉ. संजीव शर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आयुष्मान भारत योजना, 150,000 से अधिक वेलनेस सेंटर, और जन औषधि केंद्रों ने देशभर के आम नागरिकों को सुलभ व सस्ता उपचार उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि आज भारत स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन रहा है। आज भारत में एम्स की संख्या 3 गुना बढ़ी अब पूरे भारत में 23 एम्स की  हस्पतालों की संख्या हुई । 

वहीं सेवानिवृत्त कर्नल एम.आर. भारद्वाज ने “सशक्त भारत, सुरक्षित भारत” विषय पर बोलते हुए रक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों, आत्मनिर्भरता और आधुनिक तकनीक के समावेश पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत की सैन्य क्षमता और सीमा सुरक्षा में ऐतिहासिक सुदृढ़ता आई है।

प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र इस अवसर पर 2014 से 2025 तक केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें शिक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरीब कल्याण से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गई। प्रदर्शनी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की भावना को जीवंत किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रबुद्ध वर्ग से विकसित भारत 2047 के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए हैं, जिन्हें दस्तावेजी रूप में संकलित कर भविष्य की नीतियों में स्थान देने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम मे विधायक इंदर दत लखनपाल, पूर्व विधायक विजयग्निहोत्री पूर्व विधायिका कमलेश कुमारी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी पूर्व जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा , महामंत्री अजय रिंटू देव राज शर्मा वीरेंद्र ठाकुर  भाजपा नेत्री उषा बिरला  आदर्श कांत , नवीन शर्मा,भाजपा  नेत्री अनीता गर्ग, सरोज कुमारी नवें शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, बलदेव धीमान  सभी मंडलों के अध्यक्ष  डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, उद्यमी, पूर्व सैनिक, शिक्षक, और मीडिया प्रभारी विकास शर्मा सहित अन्य क्षेत्रों के विशेषज्ञ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

राकेश ठाकुर ने अंत में कहा कि भाजपा का यह प्रयास राष्ट्र निर्माण में जन-सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगा।